फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anger among contractors due to non-payment of bills, memorandum submitted

अल्मोड़ा: बिलों का भुगतान न होने से ठेकेदारों में गुस्सा, ज्ञापन सौंपा

Wed, 15 Feb 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Anger among contractors due to non-payment of bills, memorandum submitted
अल्मोड़ा। पर्वतीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ठेकेदारों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम वंदना सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोनिवि में लेखाधिकारी के तैनात न होने बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कहा कि पत्थर, रेता, रोढ़ी की निकासी बंद होने से निर्माण कार्य रुक गए हैं लेकिन समय पर निर्माण कार्य पूरा न होने पर अधिकारी ठेकेदारों से पेनाल्टी लेने के साथ ही अनुबंध में लगाई अतिरिक्त धनराशि भी जब्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

लेखाधिकारी के तैनात न होने से समय पर बिलों का भुगतान न होने से ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने डीएम से ठेकेदारों उचित कार्यवाही की मांग की। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह बेलवाल, अकरम खान, हितेश भट्ट, जगदीश भट्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद बिष्ट, पूरन पालीवाल, चंद्रकांत जीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन के लिए वार्ड आया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में आउटसोर्स से तैनात वार्ड आया ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द वेतन न मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। विद्यापुर वार्ड निवासी उमा देवी ने कहा कि वह आउटसोर्स के माध्यम से वर्ष 2020 से वार्ड आया के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक का वेतन उन्हें नहीं मिला है।

इस कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डीएम, सीएमओ के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं मिलने पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ स्वास्थ्य केंद्र के बाहर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed