फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi workers protest in Gandhi Park

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दिया धरना

Mon, 17 Jun 2019 11:13 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 17 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest in Gandhi Park
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

 मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तरांचल आगंनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार और सहायिका को नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शून्य से छह साल तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य की देखभाल, अनौपचारिक शिक्षा के साथ पूरक आहार उपलब्ध कराने, गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी पोषाहार उपलब्ध कराने आदि का कार्य करती हैं। वहीं शासन समय-समय पर बीएलओ, आर्थिक गणना, जनगणना, पल्स पोलियो, राशन कार्ड सत्यापन समेत अन्य कार्य भी उन पर थोप रहा है। ऐसी स्थिति में उन्हें आठ घंटे से अधिक कार्य करना पड़ता है। वर्तमान में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4500 रुपये, मिनी आंगनाड़ी कार्यकर्ता को 3500 रुपये, सहायिका को 2200 रुपये मानदेय मिल रहा है, जो न्यूनतम वेतन से बहुत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है,  लेकिन मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीपीएफ, पेंशन, ग्रच्युटी, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, मासिक रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने का खर्च देने, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में अतिरक्ति भत्ता देने आदि मांगें भी लंबित हैं।


बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। धरने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, जिला मंत्री ममता बिष्ट, कोषाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष मोहनी बिष्ट, संगीता साह, सीमा पांडे, गीता बिष्ट सीमा पांडे, महादेवी सुप्याल, दीपा , गोविंदी, रमा, हेमा, इंद्रा बेबी, गंगा, पुष्पा, कमला आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed