{"_id":"591f32d64f1c1bd71af22d1a","slug":"anganwadi-center-tide-at-11-o-clock-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र ज्वारनैणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र ज्वारनैणी
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Fri, 19 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
टीन की चद्दर की नीचे स्कूल
विज्ञापन
जैंती की एसडीएम ऋचा सिंह ने लमगड़ा ब्लाक के ज्वारनैणी में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल और राइंका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह 11बजे आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी लमगड़ा को संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल में एक भोजन माता अनुपस्थित मिली।
एसडीएम ने प्राथमिक स्कूल ज्वालनैड़ी का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका प्रशिक्षण में गई हुई थीं। एक भोजनमाता कमला देवी अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका में भी एक मई से शुक्रवार तक भोजनमाता कमला देवी के हस्ताक्षर नहीं थे। दूसरी भोजनमाता चंपा देवी निरीक्षण के समय उपस्थित मिली। उन्होंने भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में संबंधितों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। स्कूल की एमडीएम से संबंधित पंजिका भी अपूर्ण मिली। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने बताया कि एमडीएम में कभी दाल-चावल मिलता है तो कभी-कभी सब्जी मिलती है। एसडीएम ने मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन और पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए। जीआईसी ज्वारनैणी में उपस्थिति ठीक मिली।