{"_id":"6afca76336fb245e08027ce7","slug":"emphasis-placed-on-wildlife-conservation-and-forest-fire-prevention-garud-news-c-231-1-bgs1005-129427-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम पर दिया जोर
Wed, 18 Nov 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ में वन्यजीव संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। वन्यजीव संरक्षण और वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग, द हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डंगोली चौराहे से घांघली तक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश दिया।
मंगलवार को रेंजर एमएस गुसाईं ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान लोगों को वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने, वनों को आग से बचाने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए जागरूक किया गश्स। द हंस फाउंडेशन के सीडीएस खीम सिंह रावत ने बताया कि अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और वन विभाग ने रैली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी महेश कुमार, विद्यालय प्रबंधक गोपाल किरमोलिया, ब्लॉक समन्वयक दीपक, हरीश रावत, हिमांशु आदि मौजूद रहे। संवाद