फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amit Pandey, Arjun Singh, Gajendra Negi elected elected

अमित पांडे, अर्जुन सिंह, गजेंद्र नेगी हुए निर्वाचित      

Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Pandey, Arjun Singh, Gajendra Negi elected elected
जिला योजना समिति के सदस्यों का स्वागत करती जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जिले में जिला योजना समिति में सदस्यों की संख्या 15 से बढ़कर 18 हो गई है। आज जिला पंचायत परिसर में जिला योजना समिति के तीन सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी अमित पांडे (ताड़ीखेत) और अर्जुन सिंह (सल्ट) विजयी रहे। जबकि तीसरी सीट पर यूकेडी के गजेंद्र सिंह नेगी (चौखुटिया) ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


जिला योजना समिति के तीन सदस्य पदों के लिए पांच प्रत्याशी अमित पांडे, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, नारायण सिंह रावत चुनाव मैदान में थे। जिला पंचायत के 48 सदस्यों में से 40 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। प्रत्येक सदस्य को तीन वोट डालने थे। प्रत्याशी अमित पांडे 31 मत, अर्जुन सिंह 29 मत और गजेंद्र सिंह नेगी 24 मत पाकर जिला योजना समिति के सदस्य चुने गए। जबकि पराजित उम्मीदवार हंसा सिंह नेगी (भाजपा) को 17 और नारायण सिंह रावत (उपपा) को 11 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। निर्वाचित तीनों सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी सदस्यों का आभार जताया। 
विज्ञापन


जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, रानीखेत कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed