फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amarujala Aparajita in Almora

Almora News: परिस्थितियों से डरने के बजाय डटकर करें मुकाबला

Wed, 19 Jul 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Aparajita in Almora
अल्मोड़ा। छात्राओं और महिलाओं को परिस्थितियों से डरकर नहीं बल्कि डटकर उनका सामना करना होगा। इसलिए महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100- मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर धारानौला स्थित घुश्मेश्वर महिला समिति कार्यालय में बुधवार को हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं की दशा काफी सुधरी है लेकिन अफसोस की बात है कि कई स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों के बीच अब भी भेदभाव किया जाता है। बेटों के जन्म पर कई जगह खुशियां मनाई जा रहीं हैं जबकि बेटी के जन्म पर ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वैदिक काल में महिलाओं को पूजनीय समझा जाता था। वही स्थिति फिर से लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महिलाओं को बदनामी का भय दिखाकर कई बार उनका शोषण किया जाता है। अपराध सहने वाला भी अपराधी के बराबर दोषी होता है। इसलिए संकोच को छोड़कर अपने ऊपर होने वाले अपराध के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप रहने के बजाय इसका डटकर मुकाबला करें। जरूरत पड़ने पर कानून की सहायता भी ले सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लिया

अल्मोड़ा। महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या न करने और न होने देने का संकल्प लिया। कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव न कर उनके पालन-पोषण में समान अवसर प्रदान करेंगी। अपने गांव, मोहल्ले की बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें अपराजिता बनाने में सहयोग देंगी। महिलाओं ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स अभियान की सराहना की। कहा कि अमर उजाला खबरों के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अव्वल है।



कार्यक्रम में ये रहीं मौजूद

प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, हेमा तिवारी, माधवी बिष्ट, कमला पांडे, रमा लोहनी, तारा तिवारी, दीपा बिष्ट, पूनम आर्या, राधा तिवारी, लीला जोशी, धीरा तिवारी, अनीता कन्नौजिया, कंचन जोशी, पुष्पा मेहरा, नीता मनराल, मेघा पांडे, अनीता पांडे आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed