फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amarnath Yatra by bicycle to save environment

Almora News: पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल से की अमरनाथ यात्रा

Tue, 12 Sep 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra by bicycle to save environment
अल्मोड़ा के मोहन सिंह भंडारी टीम के साथ पहुंचे अमरनाथ । स्वयं
अल्मोड़ा। जिले के एक युवक मोहन सिंह भंडारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने 13 दिन में अल्मोड़ा से अमरनाथ तक तीन हजार किमी की यात्रा पूरी की है। मोहन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के टाटीक निवासी मोहन सिंह भंडारी (45) ने बताया कि आज के दौर में वाहनों का प्रयोग बढ़ गया है। इससे निकलने वाले कार्बन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में साइकिल की उपयोगिता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से नैनीताल, रामनगर, पंजाब, जम्मू, उधमपुर, पहलगांव होते हुए टीम अमरनाथ पहुंची। इस पहले मोहन आदिकैलाश, बदरीनाथ, केदारनाथ आदि जगहों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं। उनके साथ टीम में राहुल साह, दिनेश दानू शामिल रहे।
विज्ञापन





तीन हजार किमी यात्रा में महज 20 रुपये खर्च

अल्मोड़ा। साइकिलिस्ट मोहन ने बताया कि यात्रा बहुत रोचक रही। बताया कि महज 20 रुपये लेकर यात्रा शुरू की। लंबी यात्रा के दौरान टैंट, गुरुद्वारा, मंदिर और भंडारें में खाना खाया। बारिश और तेज गर्मी के बाद भी यात्रा सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed