फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amadi-Kunkoli outdoors niagara happening with Turkey

अम्याड़ी-कुणकोली सड़क पर जान हथेली पर रखकर हो रहा सफर

Thu, 21 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत Updated Thu, 21 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Amadi-Kunkoli outdoors niagara happening with Turkey
सफर - फोटो : अमर उजाला

 पद्म श्री स्व. मोहन चंद्र पंत के गांव कुणकोली को जोड़ने वाली अम्याड़ी-कुणकोली सड़क खतरनाक हाल में है। स्वीकृति के आठ साल बाद भी इस मार्ग में न तो डामर हो सका है और ना ही सोलिंग का कार्य। बरसात में सड़क का हाल और भी बुरा है। किसी तरह जीप चालक जान जोखिम में डालकर सवारियों को इधर-उधर ले जा रहे हैं। सब्जी बहुल क्षेत्र होने के कारण काश्तकारों को उत्पाद बाजार पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने शीघ्र मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग की है। मालूम हो कि स्व. एमसी पंत यहां कुणकोली गांव के रहने वाले थे। अम्याड़ी से गांव की पैदल दूरी पांच किमी से अधिक है। स्व. पंत ने भी इस सड़क के लिए काफी प्रयास किए थे। 2008 में इस 3.75 किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली, लेकिन न तो इस सड़क में सोलिंग का कार्य हुआ है और ना ही डामर पड़ा है।
विज्ञापन


सड़क में दीवारों का निर्माण तक नहीं हुआ है। जगह-जगह मलबा पटा पड़ा है। बड़े-बड़े गड्ढों से मार्ग की हालत बदहाल है। इस क्षेत्र में सब्जी उत्पादन का कार्य प्रचुर मात्रा में होता है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को उत्पाद बजार पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही है। इधर ग्रामीणों में सड़क की बदहाली से आक्रोश व्याप्त है। प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, छावनी परिषद सभासद संजय पंत, सुभाष विचार मंच के संयोजक मोहन नेगी, भुवन चंद्र पंत सहित तमाम लोगों ने लोनिवि से तत्काल मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed