{"_id":"5eef10e88ebc3e42b4103233","slug":"almoras-amazing-view-of-solar-eclipse77","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पूर्ण सूर्य ग्रहण का अदभुत नजारा दिखा। लोगों ने फोटोग्राफिक फिल्म और काले चश्मे आदि के माध्यम से सूर्य ग्रहण को देखा अल्मोड़ा में रिंग ऑफ फायर तो नहीं बना लेकिन यहां सूर्य लगभग 90 प्रतिशत ढक गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 10:30 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ और धीरे-धीरे सूर्य पर छाया बढ़ने लगी रोशनी भी कम होती चली गई। साथ ही तापमान भी कम हो गया। लोगों ने अपने घरों के आंगन, छतों से फोटोग्राफिक फिल्म, काले चश्मे और अन्य माध्यम से सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। अंतरिक्ष एस्ट्रोनॉमी क्लब के सदस्य राकेश बिष्ट ने कलेक्ट्रेट में टेलीस्कोप लगाकर लोगों को सूर्य ग्रहण का नजारा दिखाया। अनेक लोगों ने विभिन्न एप के माध्यमों और टेलीविजन पर सूर्य ग्रहण का दृश्य देखा। धार्मिक परंपराओं को मानने वाले अनेक लोगों ने सूर्य ग्रहण लगने के बाद शंख ध्वनि करके ग्रहण के छूटने की कामना की। अनेक लोगों ने जप, पाठ आदि भी किए। ग्रहण के छूटने के साथ धीरे धीरे रोशनी भी बढ़ती गई।
विज्ञापन