फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora town election on April 12, the Board of Trade

अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनाव 12 अप्रैल को

Wed, 18 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल चुनाव समिति की बैठक में व्यापार मंडल के चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया गया। आगामी 12 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री 23 और 24 मार्च को होगी और नामांकन 25 मार्च को होंगे।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि नामांकन 25 मार्च की सुबह 11 से शाम चार बजे तक कचहरी बाजार स्थित चुनाव कार्यालय में होंगे। नाम वापसी 26 मार्च को और नामांकन पत्रों की जांच 27 मार्च को दो बजे से होगी, इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान 12 अप्रैल को होगा और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह भी तय हुआ कि अध्यक्ष पद के लिए पद के लिए प्रत्याशी की उम्र 35 साल से अधिक, महासचिव, उपाध्यक्ष पद के लिए उम्र 30 साल से अधिक, महिला उपाध्यक्ष के लिए वयस्क, उपसचिव के लिए 18 साल से अधिक और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की उम्र 25 साल से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रत्याशियों को नामांकन के समय आयु प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। यह भी तय हुआ कि चुनाव के लिए श्याम लाल साह मुख्य चुनाव अधिकारी और ललित सिंह कार्की, संजय अग्रवाल सह चुनाव अधिकारी होंगे। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम लाल साह, चुनाव समिति के मुख्य पर्यवेक्षक किशन गुरुरानी, ललित सिंह कार्की, अभय साह, अतुल साह, दीप चंद्र भट्ट, दीप लाल साह, हरिकृष्ण खत्री, अनूप गुप्ता आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed