फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora to Deharadun Bus

अल्मोड़ा से देहरादून के लिए छह माह बाद दौड़ने लगी बस, यात्रियों को राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Almora to Deharadun Bus
अल्मोड़ा से देहरादून के किए रवाना रोडवेज की बस में यात्री को टिकट देते कंडेक्टर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा से देहरादून के लिए रोडवेज बस का संचालन हुआ। पुराने किराए में बस सेवा मिलने से यात्रियों को राहत मिली। पहले दिन देहरादून के लिए संचालित बस को कुल चार यात्री मिले।
विज्ञापन

नगर समेत अन्य क्षेत्रों से देहरादून के लिए काफी संख्या में यात्री रहते थे लेकिन बसों के संचालन न होने से आवश्यक कार्यों के लिए देहरादून समेत तमाम स्थानों को जाने वाले यात्री परेशान थे। कई बार जरूरी कार्यों के लिए यात्रियों को अधिक किराए में टैक्सी बुक करके आना-जाना पड़ रहा था। किराया दोगुना होने से भी यात्री परेशान थे। करीब साढ़े छह माह बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा से देहरादून के लिए रोडवेज बस की सेवा शुरू हुई। शाम छह बजे अल्मोड़ा से कुल चार सवारी लेकर बस देहरादून के लिए रवाना हुई। देहरादून के लिए प्रति यात्री 580 रुपये किराया लिया गया। पुराने किराए पर बस सेवा मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

देहरादून में परीक्षा केंद्र है। परीक्षा देने जाना है। बसों के चलने से राहत मिली है। किराए भी पहले की तरह हो गया है। आवागमन में सुविधा हो रही है। -महेश राणा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में नौकरी करता हूं। कुछ दिन पहले देहरादून से वाहन बुक करके आना पड़ा था। इस बार बस चलने से सुविधा हो गई है। अब घर आने-जाने में सहूलियत होगी। - विजेंद्र प्रसाद, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed