{"_id":"694e490ad00db6e3f70245e8","slug":"almora-s-tourist-destinations-are-ready-to-welcome-the-year-end-and-the-new-year-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: वर्षांत व नव वर्ष के स्वागत के लिए अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल तैयार, होटल और होम स्टे में बुकिंग हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: वर्षांत व नव वर्ष के स्वागत के लिए अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल तैयार, होटल और होम स्टे में बुकिंग हुई तेज
Fri, 26 Dec 2025 02:58 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:58 PM IST
सार
अल्मोड़ा में नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। नए वर्ष के स्वागत के लिए अभी से अधिकतर होटल व होम स्टे पैक होने लगे हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कसार देवी से सूर्योदय का मनमोहक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा में नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। नए वर्ष के स्वागत के लिए अभी से अधिकतर होटल व होम स्टे पैक होने लगे हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों को स्थानीय पकवानों का स्वाद दिलाने के लिए होटल स्वामियों और होम स्टे संचालकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
हर साल अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल बिनसर, कसारदेवी, रानीखेत, जागेश्वर, झांकरसैम समेत तमाम स्थानों पर अन्य जगहों से नए साल का जश्न मनाने बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार भी न्यू इयर के जश्न के लिए जिले भर के तमाम होम स्टे पैक होने लगे हैं जबकि कई पर्यटक यहां पहुंचकर पहाड़ की वादियों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन