फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Road Accident: ranger car accident in almora

Road Accident: VIP ड्यूटी के दौरान हादसा, रेंजर की कार दुर्घटनाग्रस्त; वन बीट अधिकारी हुए घायल

Tue, 18 Jun 2024 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Jun 2024 01:07 PM IST
सार

धौलछीना में वीआईपी ड्यूटी के दौरान भैंसियाछाना ब्लॉक के कनीरीछीना रेंज के रेंजर की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार वन बीट अधिकारी घायल हो गए।

विज्ञापन
Almora Road Accident: ranger car accident in almora
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धौलछीना में वीआईपी ड्यूटी के दौरान भैंसियाछाना ब्लॉक के कनीरीछीना रेंज के रेंजर की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार वन बीट अधिकारी घायल हो गए।

सोमवार को कनारीछीना से अल्मोड़ा की आ रही रेंजर आशुतोष जोशी की कार संख्या कार्यालय से सिर्फ 50 मीटर आगे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। संयोग से कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई, इससे बड़ी घटना होने से बच गई। इस घटना में रेंजर जोशी के साथ कार में सवार वन बीट अधिकारी भूपाल राम को चोट आई। स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- जल गए जंगल: बिनसर में आग से वन्यजीव संकट में...भोजन की तलाश में भटक रहे, आबादी का करने लगे रुख; बढ़ा खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


वन बीट अधिकारी को उपचार के लिए शेराघाट पीएचसी भेजा जबकि रेंजर का कनारीछीना में उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बिनसर में जंगल की आग की चपेट में आने से मृतक के परिजनों से मुलाकात करने उडलगांव पहुंची थी। रेंजर वीआईपी ड्यूटी में शामिल थे। अल्मोड़ा लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed