Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora players dominate the North Zone Championship

Almora News: नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Almora players dominate the North Zone Championship
अल्मोड़ा। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर जम्मू-कश्मीर में आयोजित नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले जिले के खिलाड़ियाें का अल्मोड़ा पहुंचने पर सम्मान हुआ। जिलाधिकारी ने अंशुल सिंह ने एचएनबी स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में पदक विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही खिलाड़ियोें को तराश रहे कोच यशपाल भट्ट का भी पुरस्कार देकर सम्मान किया।
विज्ञापन

कोच भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में मन्नत ने वाई क्रू और फाइटिंग में दो स्वर्ण पदक, तनुश्री लटवाल ने वाई क्रू में स्वर्ण और फाइटिंग में रजत, चांदनी ने फाइटिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं हिमानी मेर ने फाइटिंग में रजत और अर्पिता आर्या, वेदांत बिष्ट, वंश बोरा ने फाइटिंग में कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीएसओ महेशी, कोच विक्रम भंडारी, हरीश कनवाल, प्रेम सिंह रावत, हरीश गोस्वामी, संजय सिंह अधिकारी, कैलाश मेहरा सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed