फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Fire watchers working with forest department for a daily wage of Rs 350 are risking their lives

Almora: महज 350 की दिहाड़ी के लिए जोखिम में जान...पेड़ों की टहनियां तोड़कर कर्मी जैसे तैसे बुझाते हैं आग

Sat, 15 Jun 2024 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

Almora News: महज साढ़े तीन सौ रुपये की दिहाड़ी में वन विभाग के साथ काम करने वाले फायर वॉचर और दैनिक श्रमिक अपनी जान में जोखिम में रखकर वनाग्नि से निपटने में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं लेकिन वन महकमे को उनकी जान की कोई फ्रिक नहीं होती।

विज्ञापन
Almora News: Fire watchers working with forest department for a daily wage of Rs 350 are risking their lives
कर्मी जैसे तैसे बुझाते हैं आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो जून की रोटी और महज साढ़े तीन सौ रुपये की दिहाड़ी में वन विभाग के साथ काम करने वाले फायर वॉचर और दैनिक श्रमिक अपनी जान में जोखिम में रखकर वनाग्नि से निपटने में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं लेकिन वन महकमे को उनकी जान की कोई फ्रिक नहीं होती। फायर सीजन निपटते ही वे फिर बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हो जाते हैं। मेहनत मजदूरी के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता। फायर सीजन के दौरान अगर कोई हादसा हो जाए तो उनके परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

विज्ञापन


प्रदेश में वन विभाग में कर्मचारियों का जबरदस्त टोटा है। फायर सीजन में विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार ग्रामीणों को मामूली मानदेय पर फायर वॉचर अथवा दैनिक श्रमिक के रूप में रख लेता है। विभाग के अन्य कार्यों के अलावा ये फायर वॉचर और दैनिक श्रमिक वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी जी-जान से मेहनत करते हैं लेकिन विभाग से इन्हें एक फायर किट, आग बुझाने के लिए एक झापा, दस्ताने, फायर जैकेट और टॉर्च के अलावा और कुछ नहीं मिलता।

विज्ञापन


ये पढ़ें- जिंदा जलकर मौत: 30 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई मंत्री...तो लोगों ने रेखा आर्या को मारा ताना; जानिए क्या बोला?

विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रशिक्षित फायर वॉचर और श्रमिक पूरे सीजन में पेड़ों की टहनियों को तोड़कर जैसे तैसे जंगलों की आग को बुझाते हैं। अल्मोड़ा जिले में यहां वन प्रभाग के अंतर्गत 189 और सिविल सोयम वन प्रभाग के अंतर्गत करीब 99 फायर वाचर हैं। इनकी सुरक्षा के प्रति वन महकमा कितना जिम्मेदार है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि विभाग उन्हें प्रशिक्षण देना तो दूर इनका बीमा तक नहीं कराता है। महीने में करीब 26 दिन काम करने के बाद इन्हें महज 9800 रुपये मिलते हैं लेकिन कई बार विभाग समय पर उन्हें इस धनराशि का भुगतान भी नहीं कर पाता है।


जंगल की आग बुझाने में फायर कर्मियों की भूमिका भी कम नहीं
समूचा कुमाऊं खासकर अल्मोड़ा जिला इस समय भीषण वनाग्नि की लपटों में झुलस रहा है। इस फायर सीजन में अग्निशमन विभाग ने भी वन विभाग के कंधे से कंधा मिलाया है। अग्निशमन विभाग पर इन घटनाओं से निपटने के अलावा वीवीआईपी ड्यूटी को संभालने का जिम्मा भी है। जनवरी से अब तक की अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि की घटनाओं में वन विभाग कम बल्कि फायर महकमा अधिक सक्रिय दिखाई दिया। विभाग के कर्मचारी अब तक करीब वनाग्नि की 128 और अग्निकांड की दस अन्य घटनाओं पर काबू पा चुके हैं। अग्निशमन विभाग के पास संसाधन भी सीमित हैं।

विभाग के पास दो बड़े वाटर टैंडर, एक फॉम टेंडर, एक क्रेश फायर, एक छोटा हाईप्रेशर वाहन ही है। बड़ी घटनाएं होने पर अग्निशमन विभाग को भी बागेश्वर या अन्य जनपदों से मदद लेनी पड़ती है। वाहनों में पानी भरने के लिए पातालदेवी और सर्किट हाऊस के पास जल संस्थान ने व्यवस्था की है लेकिन कभी घटनास्थल पर पानी कम पड़ जाए तो पानी के लिए भी फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इन सब के बाद भी महकमे के कर्मियों को जहां भी आग लगने की सूचना मिलती है वे वहां आग बुझाने तत्काल पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed