फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora market again encroachment

अल्मोड़ा बाजार में फिर से अतिक्रमण

Tue, 12 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Almora market again encroachment

प्रशासन और पालिका परिषद द्वारा नगर की बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर जनवरी से चलाया गया अभियान इन दिनों सुस्त पड़ा है जिससे एक बार फिर से अतिक्रमण बढ़ रहा है और बाजार सिकुड़ने लगे हैं। इससे संकरे रास्तों से गुजरने में लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


जनवरी में प्रशासन ने बाजार में दुकानों के आगे फड़ लगाने वालों को हटा दिया था। करीब एक महीने से बाजार में दुकानों के आगे फिर से फड़ लगने लगे हैं। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। पालिका, प्रशासन और पुलिस भी अतिक्रमण रोकने को सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन


धारानौला मार्ग में तो कई स्थानों पर कई दुकानदार दुकान से बाहर सामान लगा रहे हैं।  लोगों को सबसे अधिक परेशानी तीखे ढलान पर बेरोकटोक दौड़ रहे दुपहिया वाहनों से भी हो रही है। मार्ग में दुपहिया वाहनों के चलने से दुर्घटना का भय बना रहता है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि दोपहिया वाहनों को रोकने के लिए पालिका ने पूर्व में धारानौला सड़क के पास अवरोधक लगाए थे, लेकिन अराजक तत्वों ने रात में इन्हें तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मार्ग में फिर से अवरोधक लगा कर दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर चला अभियान बंद नहीं किया गया है। फिर से सक्रियता के साथ अभियान चलेगा।


धारानौला मार्ग में हटवाया सामान

धारानौला मार्ग में अतिक्रमण के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को कई लोगों ने पालिका कार्यालय पहुंच कर नाराजी जताई। इसके बाद पालिका का दल मौके पर पहुंचा। पालिका कर्मियों ने व्यवसायियों द्वारा मार्ग में फैलाया सामान हटा दिया और पुन: अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पालिका की टीम में कमल कुमार पाठक, सभासद राजेंद्र तिवारी, रूप सिंह, राजेंद्र अधिकारी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह, दीवान सिंह, रमेश जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed