फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora immersed in devotion to Lord Shiva during Sawan; women in traditional attire took out a procession featuring Shiva bhajans.

Almora News: सावन में शिवमय हुआ अल्मोड़ा, पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने निकाली शिव भजन यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Almora immersed in devotion to Lord Shiva during Sawan; women in traditional attire took out a procession featuring Shiva bhajans.
अल्मोड़ा। सावन के पवित्र महीने में सांस्कृतिक नगरी में महिला कल्याण संस्था की ओर से भव्य शिव भजन यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रसिद्ध सिद्ध नौला से शुरू होकर ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर परिसर पहुंची। वहां महिलाओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भजन गायन किया।
विज्ञापन

यात्रा में कुल 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर यात्रा में शामिल हुईं। नंदा देवी परिसर पहुंच कर महिलाओं ने रामलीला मंच पर एकत्रित होकर महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सावन मास के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। संस्था की उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक आयोजन के अगले चरण में बृहस्पतिवार को सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुष्पा सती, ममता चौहान, दीपा सतीश जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, मीता उपाध्याय, आशा पंत, आशा कर्नाटक, अनीता रावत, रेखा चौहान, सुनयना मेहरा और सरला बिष्ट समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed