फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora historic prison

धूल फांक रहा जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का प्रस्ताव

Sun, 15 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Almora historic prison

 देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू दो बार अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में रहे और अंतिम बार 15 जून 1945 को पंडित नेहरू अल्मोड़ा जेल से ही रिहा हुए।

विज्ञापन


इस जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का प्रस्ताव बरसों से अटका हुआ है। कुछ दिन पूर्व प्रदेश के गृह सचिव विनोद शर्मा ने भी अल्मोड़ा आकर अन्यत्र जेल के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक जेल को शिफ्ट करने के बारे में अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आजादी के आंदोलन के दौरान अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में पंडित जवाहर लाल नेहरू दो बार कैद रखे गए। उनके अलावा कई महान स्वतंत्रता सेनानी भी यहां रखे गए। पंडित जवाहर लाल नेहरू पहली बार 28 अक्तूबर 1934 से तीन सितंबर 1935 तक इस जेल में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौर में पंडित नेहरू की पत्नी कमला नेहरू बीमार थीं और उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए नैनीताल के निकट स्थित भवाली सेनिटोरियम में रखा गया था। उनकी बीमारी को देखते हुए पंडित नेहरू को नैनी से अल्मोड़ा जेल स्थानांतरित किया गया। 


इधर पिछले माह प्रदेश के गृह सचिव विनोद शर्मा ने अल्मोड़ा जेल का भ्रमण कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को नई जेल बनाने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल जेल शिफ्ट करने के बारे में अंतिम फैसला नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed