फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Forest Fire: Fire in the forests of Almora

Forest Fire: फिर जले अल्मोड़ा के जंगल, चारों ओर फैली धुंध... फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल पाया काबू

Wed, 19 Jun 2024 12:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:34 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के स्यालीधार, मनान और डोलीडाना के जंगलों में आग धधक गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Almora Forest Fire: Fire in the forests of Almora
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर के स्यालीधार, मनान और डोलीडाना के जंगलों में आग धधक गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

नगर के नजदीक स्यालीधार, डोलीडाना और सोमेश्वर के मनान के जंगल में बीते सोमवार देर शाम आग लग गई। कुछ ही देर में जंगल के बड़े दायरे को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इन घटनाओं में वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्यालीधार और डोलीडाना के जंगल में लगी आग पर काबू पाया। वहीं मनान के पास जंगल पूरी रात सुलगता रहा। दूसरे दिन सुबह खुद आग बुझ गई तो वन विभाग ने राहत की सांस ली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि टीम तत्परता से जंगलों की आग बुझाने में जुटी है। वहीं लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना, सल्ट और चौखुटिया में भी जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- हर साल मिल रहे नए जख्म: अल्मोड़ा के 208 परिवारों को विस्थापन का इंताजार, इस वजह से लोगों को सताने लगी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


धुएं से बीमार होने लगे लोग
रानीखेत क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाओं के बाद वातावरण में फैले धुएं से लोग बीमार होने लगे हैं। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीप प्रकाश कार्की ने बताया कि अस्पताल में रोजाना पांच से अधिक मरीज आंखों में संक्रमण, जलन और सूजन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं कई मरीज सांस की दिक्कत से जूझते हुए उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों की बड़ी वजह वातावरण में फैला प्रदूषित धुआं है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि बारिश होने तक लोगों को मास्क और चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed