फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora CEO Soni arrested for taking 15 thousand bribes

अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षाधिकारी सोनी को 15 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Almora CEO Soni arrested for taking 15 thousand bribes
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में सीईओ जगमोहन सोनी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) जगमोहन सोनी को एक शिक्षक से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर लिया गया। एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में हल्द्वानी से पहुंची विजिलेंस की टीम ने यह गिरफ्तारी की। सोनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोनी के घर से भी 1.93 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनी-ताड़ीखेत में तैनात सहायक अध्यापक नंदन सिंह परिहार ने 28 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ताड़ीखेत से पहले वह वह डोनी ताकुला में तैनात थे। वहां तैनाती के दौरान मिड डे मील के बिल वाउचर के संबंध में सीईओ जगमोहन सोनी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन

नंदन सिंह का कहना था कि उन्होंने सभी कार्य नियमपूर्वक किए थे और यह बात स्पष्ट रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी को बता दी, लेकिन फिर भी वह मामले को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर शासन से अनुमति ली गई और फिर आरोपी को रंगहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। आरोपी जगमोहन सोनी को उनके दफ्तर में बुधवार शाम 4.40 बजे शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। सोनी से पूछताछ के बाद शाम को विजिलेंस की टीम ने आरोपी उनके आवास की भी तलाशी ली और वहां एक अलमारी से 1.93 लाख रुपये बरामद किए। घर की तलाशी लेने वाली टीम में इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसआई बलवीर सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। उधर निदेशक सतर्कता ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed