{"_id":"5bef0944bdec2269b444657a","slug":"almora-cast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी मचाई धूम
अमर उजाला ब्यूरो चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में प्रस्तुति देते अल्मोड़ा से पहुंचे कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में चल रही रामलीला में भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलीला के आठवें दिन विहान सांस्कृतिक कला मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी धूम मचाई। इस दौरान राम ने हनुमान को लंका भेजते हुए सीता माता के लिए अपना संदेश पवन सुत ये संदेशा तुम सिया प्यारी से कह देना भेजा।
रावण द्वारा सीता को धमकाने का प्रयास तथा हनुमान द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया। रावण की भूमिका में जगत सिंह रॉई के अभिनय पर खूब तालियां बजी। राम की हेमा ढौंडी उर्फ पूनम, लक्ष्मण की ज्योति रॉई, सीता की हर्षिता उप्रेेती, हनुमान की ध्यान सिंह ढौड़ी, सुग्रीव की कलम सिंह, बाली की मोनू तथा विभीषण की भूमिका में दिनेश उप्रेती थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नारायण दत्त उप्रेती ने आठवें दिन के अतिथि भगवा बिष्ट व उदीवानसिंह आदि का अतिथियों का स्वागत किया। संचालन महेशानंद जोशी ने किया। इससे पहले सातवें दिन जिला पंचायत अध्यक्षा पार्वती माहरा, मोहन सिंह माहरा, जिपंस शिवकुमार व बाला दत्त तिवारी आदि ने रामलीला का आनंद लिया।