{"_id":"5a145ad04f1c1b3c3d8b8da3","slug":"almora-bar-association-s-glorious-history-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का गौरवशाली इतिहास : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का गौरवशाली इतिहास : चौहान
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का गौरवशाली इतिहास रहा है। बार एसोसिएशन गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आए। चौहान कलक्ट्रेट प्रांगण में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण स्थान होता है। उन्होंने अधिक्ताओं की समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बार एसोसिएशन और न्यायिक अधिकारियों के मध्य उचित सामंजस्य बैठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले सुझावों को प्राथमिकता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व की तरह बार एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग जिला प्रशासन को मिलता रहेगा। बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए उनके द्वारा हमेशा प्रयास किया जाएगा। इससे पहले चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती ने बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष भानुप्रकाश तिलारा ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर बार के अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, सचिव भूपेंद्र सिंह मियान, उपसचिव दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु मेहता, सह कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष हरीश चंद्र लोहनी, सह पुस्तकालयाध्यक्ष कृष्णा गोस्वामी और कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।
समारोह में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह, गोविंद लाल वर्मा, बालम भाकुनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह, परिवार न्यायालय जज नीलम रात्रा, सिविल जज (जूडि) अनीता कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शेष चंद, शासकीय अधिवक्ता गिरीश चंद्र फुलारा, सोबन नगरकोटी, जगदीश पांडे, पंकज लटवाल, प्रेम आर्या, चंद्रशेखर कपकोटी, विभा पांडे आदि मौजूद थे।