फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   All India Equality Forum

जातिवादी आरक्षण के खिलाफ अखिल भारतीय समानता मंच की नई कार्यकारिणी गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
All India Equality Forum
समानता अधिकार मंच की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जातिवादी आरक्षण के खिलाफ अखिल भारतीय समानता मंच की अल्मोड़ा शाखा का गठन किया गया। कार्यकारिणी के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वैभव जोशी को अध्यक्ष, सीएस नैनवाल को उपाध्यक्ष, पंकज जोशी को महासचिव, भगवंत सिंह रावत को सचिव, शशि मोहन पांडे को संगठन सचिव तथा दिगंबर फुलोरिया को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

केएन कांडपाल को संयोजक तथा पुष्कर सिंह भैंसोड़ा को सह- संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई। पीएस बोरा संरक्षक मनोनीत किए गए। रमेश सिंह कनवाल और केसर सिंह बिष्ट को अपनी अपनी तहसीलों में समानता मंच की कार्यकारिणी के गठन और संचालन का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर न होकर शिक्षा, योग्यता, कौशल विकास के लिए मदद के तौर पर होना चाहिए। कहा कि जातिवादी आरक्षण के नाम पर पीढ़ी दर पीढ़ी फायदा स्वयं उठा रहे हैं। बैठक में एक देश, एक समान नागरिक और सबके लिए समान विधान बनाने की मांग उठाई गई। वहां पर पीसी तिवारी, सीएस नैनवाल, पीएस बोरा, रमेश सिंह कनवाल, केसर सिंह बिष्ट, केपी जोशी, तारा सिंह बिष्ट हिमांशु जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed