फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   alert

जिला अस्पतालों में बनाए आइसोलेशन वार्ड

Thu, 12 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/बागेश्वर। Updated Thu, 12 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
alert
स्वाइन फ्लू से कुमाऊं में दो लोगों की मौत के बाद शासन ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। अल्मोड़ा और बागेश्वर के जिला अस्पतालों में इसके लिए बाकायदा आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिए गए हैं। साथ ही जांच के लिए अस्पताल को पर्सनल प्रोटेक्टिक किट और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. डीसी पांडे ने बताया स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिया गया है। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


इधर, बागेश्वर में भी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं। सीएमओ डा. जेसी मंडल ने बताया जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। बताया स्वाइन फ्लू के लक्षण निमोनिया की तरह होते हैं। कि जिला अस्पताल में फिजीशियन के नेतृत्व में अलग सेल बनाया गया है। सामान्य वार्डों से हटकर एक बड़े कमरे में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पैथोलाजी की आरंभिक जांच के नमूने पाजिटिव आने पर सघन जांच के लिए नमूने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed