फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ajay bhatt assuarance

समस्याओं का हर संभव समाधान होगा : भट्ट

Mon, 19 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो / भिकियासैंण (अल्मोड़ा
ब्यूरो / भिकियासैंण (अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ajay bhatt assuarance

 नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय भट्ट ने भिकियासैंण के जैंठा और जैनल गांव में जन संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 6.85 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा के विधायक 21 जनवरी को  देहरादून में धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में लहर है। समाज के हर तबके के लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।  उन्होंने  कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ आगामी 21 जनवरी को भाजपा के विधायक देहरादून में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वह सतत प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


 इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भट्ट ने विधायक निधि से जैंठा में मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, पानी टैंक निर्माण के लिए 1.10 लाख, राजकीय प्राथमिक स्कूल में कंप्यूटर खरीद के लिए 25 हजार, जैनल में भंडार कक्ष निर्माण के लिए एक लाख, मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, राजकीय इंटर कालेज नौला में कंप्यूटर खरीद के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस मौके पर प्रधान दीपा देवी, जीवन सिंह, डा. प्रमोद नैनवाल, त्रिलोक सिंह भंडारी, प्रकाश जोशी मदन मेहरा, कुवेर सिंह, सुदर्शन अग्रवाल, शेर सिंह, कमल सिंह, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, हरवंश सिंह, प्रहलाद सिंह, आनंदी देवी, हेमा बिष्ट आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भट्ट का जैंठा और जैनल पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed