{"_id":"6838a6b8e36b8d461903adc2","slug":"agriculture-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-128738-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिले के किसानों को जागरूक करेगा कृषि संकल्प रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिले के किसानों को जागरूक करेगा कृषि संकल्प रथ
Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कृषि के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा से कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि किसान स्थानीय पारिस्थितिकी के अनुसार तकनीकों में आवश्यक बदलावों की जानकारी वैज्ञानिकों को दें। इससे अनुसंधान को अधिक व्यावहारिक बनाया जा सकेगा।
संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने कहा कि अभियान के तहत वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों की 135 टीमें जिले के किसानों को उन्नत बीज की किस्मों, रोग और कीट नियंत्रण, नवीनतम कृषि तकनीकों और योजनाओं की जानकारी देंगे। संयुक्त निदेशक कृषि कुमाऊं मंडल पीके सिंह ने किसानों की फसल को सबसे अधिक नुकसान जंगली जानवरों से हो रहा है। उन्होंने चकबंदी की आवश्यकता पर जोर दिया।
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य किसानों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर कृषि कार्यक्रमों का विकास करना है, ताकि वह स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हों। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पुरी में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ, इसमे किसानों ने वैज्ञानिकों से अपने अनुभव साझा कर अपने सुझाव दिए। वहां मुख्य कृषि अधिकारी वीके शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, आकाशवाणी निदेशक रमेश चंद्रा, डॉ. निर्मल कुमार हेडाउ, डॉ. कृष्णकांत मिश्रा, डॉ. बीएम पांडेय, डॉ. जेसी भट्ट, नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्र जोशी, डॉ. अनुराधा भारतीय, राजीव शर्मा, सहायक निदेशक रेशम संजय काला आदि मौजूद रहे।