कृषि विकास को वन विलेज वन फार्म योजना चलेगी : रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए ‘वन विलेज वन फार्म’ योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गांवों की जलवायु के अनुसार फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। सीएम बृहस्पतिवार कों यहां जनता इंटर कालेज बाजन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
सीएम रावत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पाली पछाऊं केे लोगों ने जनसहयोग से क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई है, जो कि पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से प्रयास कर रही है। अगले शिक्षण सत्र में किसी भी स्कूल में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर, बुद्धि सिंह बिष्ट, जयदत्त, शिवदत्त पालीवाल आदि के नाम पर शिक्षण संस्थाओं का नामकरण किए जाने की घोषणा की।
सीएम ने जनता इंटर कॉलेज के भवनों की मरम्मत, खेल मैदान के समतलीकरण, स्कूल परिसर की चहारदीवारी, इंटर स्तर तक गृह विज्ञान, कला, भूगोल, अर्थशास्त्र विषयों की स्वीकृति बाजन में मिनी स्टेडियम के लिए बजट अवमुक्त करने, एलोपैथिक अस्पताल का उच्चीकरण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, दौला बाजन के मध्य सहकारी बैंक की स्थापना, धमेड़ा में पशु अस्पताल की स्वीकृति, घुघति मोटर मार्ग को मन्यां तक जोड़ने, नैथना देवी फेस वन पेयजल योजना का जीर्णोद्धार, जीआईसी विनायक को माडल स्कूल बनाने, दौला बाजन के बीच गेस्ट हाउस, मटेला में सिंचाई के लिए नहर की स्वीकृति, कोटियाग से सिरकौन चार सड़क को स्वीकृति देने की घोषणा की।
संसदीय सचिव मदन बिष्ट ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की सस्सयाओं से अवगत कराया। सभा में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक करन मेहरा ने भी विचार रखे। संचालन कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नरेंद्र बिष्ट और नारायण सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर सीएम के ओएसडी नंदन घुघत्याल, चाय बोर्ड उपाध्यक्ष कुबेर कठायत, प्रयाग शर्मा, गोविंद रावत, अमर सिंह पान सिंह मावड़ी, देव गिरि, आनंद कत्यूरा, वंदना रावत, विशन राम, दीपक बिष्ट, महेंद्र मेहरा, भगवती रिखाड़ी, गंगा पंचोली, केएस कठायत, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
राज्य बनने के बाद बाजन पहुंचने वाले पहले सीएम
भिकियासैंण। अलग राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत बाजन पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सीएम निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटा विलंब से पहुंचे। जनसभा के दौरान उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर 193 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।