{"_id":"68978b8ff5f92935c8032df9","slug":"agniveers-physical-examination-will-be-held-in-ranikhet-from-september-21-to-september-22-almora-news-c-8-hld1003-614728-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सितंबर से 21 सितंबर तक रानीखेत में होगी अग्निवीर की शारीरिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सितंबर से 21 सितंबर तक रानीखेत में होगी अग्निवीर की शारीरिक परीक्षा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 11 सितंबर से 21 सितंबर तक अग्निवीर की शारीरिक परीक्षा होगी। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए इस भर्ती की विज्ञप्ति निकाली गई थी। इस बार अभ्यर्थियों को अलग-अलग वर्ग की भर्ती के लिए एक ही फिजिकल टेस्ट की सुविधा दी गई है।
पंजीकरण प्रक्रिया के बाद 30 जून से 10 जुलाई तक हल्द्वानी में लिखित परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी अब 11 सितंबर से शारीरिक दक्षता भर्ती में हिस्सा लेंगे।
रोस्टर के मुताबिक 11 से 16 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 17 सितंबर को अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर, टेक्निकल, आठवीं और दसवीं पास ट्रेड्समैन के अलावा 18 सितंबर को आरटी जेसीओ, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। भर्ती प्रक्रिया में रुकावट न आए, इसके लिए तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं। दौड़ सड़क के ट्रैक पर होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से जूते लाने होंगे।