{"_id":"649880004f843544e60823f0","slug":"agniveer-bharti-in-ranikhet-ranikhet-news-c-8-1-175530-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अग्निवीर बनने के लिए भीगते हुए दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अग्निवीर बनने के लिए भीगते हुए दौड़े युवा
Sun, 25 Jun 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाते नैनीताल जिले युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली हो रही है। इसमें छठे दिन रविवार को नैनीताल, धारी, कोश्यां कुटोली, रामनगर तहसील के युवाओं की अग्निपरीक्षा सेना से पहले बारिश ने ली। इसके बाद भी युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
सोमनाथ मैदान में रविवार को नैनीताल जिले के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। बारिश के बाद भी युवा तय समय पर रात ढाई बजे मैदान के बाहर पहुंचे। सुबह छह बजे तक उन्हें मैदान में प्रवेश दिया गया। बारिश के बीच ही उन्होंने अग्निवीर बनने के लिए 1.6 किमी लंबी दौड़ लगाई। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग सभी युवा रैली में शामिल होने पहुंचे। करीब 900 युवाओं ने दौड़ लगाई और इसमें सफल युवाओं ने बीम लगाकर अपना दमखम दिखाया। इसमें सफल युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। अब उन्हें अगले चरण की बाधा पार करनी होगी। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।