{"_id":"5c2a6164bdec22569632fbdf","slug":"after-the-long-exercise-the-preparation-of-dialysis-is-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कवायद के बाद डायलिसिस की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कवायद के बाद डायलिसिस की तैयारी पूरी
Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल में डाईलिसिस मशीन का करता स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार लंबी कवायद के बाद अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा दो दिन बाद शुरू होने जा रही है। मशीनों का ट्रायल पूरा होने के अलावा अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके बाद अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के लोगों को डायलिसिस के लिए हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। अब तक इन चार जिलों में किसी भी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं है।
बता दें कि 2006 में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में लाखों रुपये खर्च करके डायलिसिस मशीन लगाई गई, लेकिन स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते यह मशीन कभी चालू नहीं हुई। बीते दिनों यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। हाईकोर्ट ने सितंबर 2018 तक अल्मोड़ा में डायलिसिस मशीन लगाने का आदेश जारी किया। हालांकि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद तकनीकी कारणों से सितंबर से डायलिसिस सुविधा शुरू नहीं की जा सकी। बीते दिनों अल्मोड़ा से डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए हल्द्वानी भेजा गया। प्रशिक्षण से लौटने के बाद अब मशीनों का ट्रायल पूरा हो चुका है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ.एचएस गड़कोटी ने बताया कि तीन जनवरी को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया डायलिसिस मशीन का लोकार्पण करेंगे और इसी दिन से रोगियों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी।