फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After the heavy pressure, the hospital premises chemist seal

भारी दबाव के बाद अस्पताल परिसर की दवा की दुकान सील

Thu, 13 Jul 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 13 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
After the heavy pressure, the hospital premises chemist seal
राजकीय अस्पताल में संचालित दवा की दुकान को बंद करते राजस्व और पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में संचालित निजी दवा की दुकान को आखिरकार प्रशासन ने सील कर दिया है। दुकान को हटाने की मांग को लेकर दवा विक्रेता लंबे समय से धरना दे रहे थे, एक दिन पूर्व अनिश्चितकालीन बंद भी शुरू कर दिया था। इधर बृहस्पतिवार को दवा की दुकान को खाली कराकर उसे सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन के इस कदम के बाद उत्तरांचल औषधि महासंघ के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। मालूम हो कि राजकीय अस्पताल परिसर में लंबे समय से निजी दवा की दुकान संचालित थी, स्थानीय दवा विक्रेताओं का कहना था कि दुकान अवैध रूप से संचालित हो रही है, टेंडर प्रक्रिया सही तरीके से नहीं अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


या तो इस दुकान में रेडक्रॉस के माध्यम से जन औषधि केंद्र खुले या फिर दुकान को बंद कर दिया जाए। इस मांग को लेकर दवा विक्रेता उत्तरांचल औषधि महासंघ के बैनर तले लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे, 12 जुलाई से दवा विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन बंद भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एक दिन पूर्व एसडीएम रजा अब्बास के साथ भी दवा विक्रेताओं की बैठक हुई। बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर तहसीलदार नितेश डांगर के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने दुकान खाली कराई और इसे सील कर दिया।


प्रशासन के इस कदम के बाद औषधि महासंघ ने अनिश्चितकालीन बंद को समाप्त कर दिया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डा. डीएस नेई, कोतवाली उपनिरीक्षक सरोज कोहली, राजस्व उपनिरीक्षक सदर महेंद्र सिंह चौड़िया आदि मौजूद थे। महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, सचिव हेम बंसल, वीके सती, जगदीश जोशी, भाष्कर कपिल, राजीव डंगरिया, हरीश नैनवाल, आरके बंसल, सुरेंद्र शाह, संदीप चौरसिया आदि ने प्रशासन का आभार भी जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed