फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After the awareness programs, the increase in institutional delivery has increased

जागरूकता कार्यक्रमों के बाद संस्थागत प्रसव में होने लगी है बढ़ोत्तरी

Fri, 27 Apr 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Fri, 27 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
After the awareness programs, the increase in institutional delivery has increased
pregnant

जिले के संस्थागत प्रसव केंद्रों में डिलीवरी की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। जिले को मिले 6,061 टारगेट के सापेक्ष एक साल में 5,510 डिलीवरी हुई हैं। इससे संस्थागत प्रसव का ग्राफ बढ़कर 91 प्रतिशत पहुंच गया है। एक साल पहले यह ग्राफ 5,253 संख्या के साथ 85 प्रतिशत था।

विज्ञापन


गांव-गांव नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम, आशाओं को प्रशिक्षण और लगातार समीक्षा बैठकों के बाद संस्थागत प्रसव को काफी बढ़ावा मिला है। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी में स्टाफ नर्सों द्वार डिलीवरी किए जाने से भी प्रसव का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन


ब्लॉक अनुसार भैंसियाछाना ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र में एक साल में 203, भिकियासैंण में 221, चौखुटिया में 328, धौलादेवी में 740, द्वाराहाट में 200, स्याल्दे में 111, सल्ट में 209, लमगड़ा में 223, रानीखेत-ताड़ीखेत में 1131 और ताकुला ब्लॉक में 443 के अलावा हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत महिला, बेस अस्पताल में 1,701 संस्थागत प्रसव हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थागत प्रसव में इस बार बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 18-19 में संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत करने के लिए जिले के ध्याड़ी, धौलादेवी, सराईखेत और कफड़ा में नए प्रसव केंद्र खोलने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। - दीपक भट्ट, कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed