फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After testing was rapidly filling the Kosi Lake

टेस्टिंग होने के बाद तेजी से भरने लगी कोसी झील

Thu, 03 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


अल्मोड़ा के निकट कोसी नदी में बने बैराज की टेस्टिंग सफल रहने के बाद से बैराज के पांचों गेटों को अब बंद कर दिया गया है। स्थायी तौर पर गेट बंद कर दिए जाने के बाद दो दिनों में झील में काफी पानी जमा हो गया है। बृहस्पतिवार को विधायक मनोज तिवारी ने मौके पर जाकर बैराज का निरीक्षण किया।
अल्मोड़ा  से करीब 12  किमी दूर कोसी नदी में करीब 33 करोड़ रुपये लागत से बने बैराज का काम तीन साल से पहले ही पूरा कर लिया गया है। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी शुरू से ही दबाव बनाए रहे। इसके लिए उन्होंने शासन से समय पर धन आवंटित करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जिससे काम की गति लगातार बनी रही। काम पूरा होने के बाद तीन दिन पहले बैराज में टेस्टिंग के तौर पर पानी भरना शुरू हुआ। अब टेस्टिंग सफल रहने के बाद दो दिन से बैराज के पांचों गेटों को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इधर दो दिन में ही प्रस्तावित झील में काफी पानी भर गया है।

विज्ञापन


गर्मियों ने नहीं रहेगा जल संकट : तिवारी
अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने मौके पर जाकर बैराज और झील का निरीक्षण किया। कहा बैराज समय पर बन जाने से अल्मोड़ा वासियों को गर्मियों में पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। अन्यथा बारिश कम होने से इस बार पानी का संकट गहराने की आशंका बनी हुई थी। आने वाले एक महीने में प्रस्तावित झील के पूरी तरह भर जाने की उम्मीद है। करीब दो किमी लंबी झील में लगभग चार लाख घन मीटर पानी इकट्ठा होगा। उ
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed