फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   advance booking in district.

Almora News: चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां, टेंट, बैंड की बुकिंग फुल

Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
advance booking in district.
अल्मोड़ा। सहालग को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शादी को लेकर बैंड, ब्यूटी पार्लर, होटल आदि की एडवांस बुकिंग होने से कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान है। होटल, बारातघर बुक होने से शादी की तैयारी में जुटे दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में सहालग सीजन में बाजारों में खासी चहल-पहल है। शादी के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। फर्नीचर, इलेक्ट्राॅनिक, कपड़े, बर्तन सहित खाद्य सामग्री की दुकानों तक में खरीदारों की खासी भीड़ है, इससे कारोबारियों में खुशी है। वहीं टेंट, बैंड, ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। नगर के एक टेंट व्यवसायी ने बताया कि अब तक 15 शादियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी यही बात कही। ऐसे में सहालग सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन



15 दिसंबर से फिर शादियों पर लगेगा ब्रेक

अल्मोड़ा। पंडित नवीन जोशी ने बताया कि 15 दिसंबर से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति से पुन: विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed