फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Admission in SSJ Campus

Almora News: एसएसजे परिसर में छात्रों का हंगामा, हेल्प डेस्क कर्मियों को बनाया बंधक

Wed, 26 Jul 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Admission in SSJ Campus
फोटो- 26 एएलएम 28 पी- समर्थ पोर्टल की दिक्कत को दूर करने की मांग पर कुलसचिव प्रो. इला बिष्ट का
अल्मोड़ा। समर्थ पोर्टल में लंबे समय से आ रही दिक्कत दूर न होने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को एसएसजे परिसर में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने हेल्प डेस्क कर्मियों को कमरे में बंद कर बाहर से ताले जड़ दिए। इसके बाद उन्होंने कुलसचिव प्रो. इला बिष्ट के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कराने का नियम है। इसमें दिक्कत आने के कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं और कई विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। इससे आक्रोशित छात्र नेताओं ने परिसर में हंगामा किया। आक्रोशित छात्र कुलसचिव प्रो. इला बिष्ट के पास पहुंचे। वहां विवाद बढ़ने पर उन्होंने कुलसचिव का घेराव कर दिया। वहीं, कुछ छात्रों ने हेल्प डेस्क पहुंचकर वहां तैनात कर्मियों को कमरे में बंद कर बाहर से ताले लगा दिए। उन्होंने कर्मियों पर लापरवाही बरतने और उनकी शिकायतों को अनसुना करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर समर्थ पोर्टल में आ रहीं दिक्कतों को जल्द दूर करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे परिसर में तालाबंदी करेंगे। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, उपाध्यक्ष पंकज फर्त्याल, सचिव गौरव पांडे, सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत, वरुण कपकोटी, नीरज, शिवम बोरा, किशोर, सौरभ आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed