फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Administration sealed the two-storey building without permission

अनुमति के बगैर बने दो मंजिले भवन को प्रशासन ने किया सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Administration sealed the two-storey building without permission
अल्मोड़ा के तल्ला थपलिया में प्रशासन द्वारा सील किया गया मकान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लिंक रोड थपलिया में प्राधिकरण की अनुमति के बगैर ही एक व्यक्ति ने दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया है। बार-बार नोटिस के बावजूद काम नहीं रोकने पर आखिरकार मंगलवार को प्रशासन की टीम ने इस मकान को सील करके वहां सूचना चस्पा कर दी। इस मकान के अवैध निर्माण को लेकर बीते दिनों पड़ोस के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही मंडलायुक्त के वहां भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि लिंक रोड थपलिया में अशोक कुमार सिंह पुत्र आरपी सिंह जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति के बगैर भवन का निर्माण कर रहा है। इस व्यक्ति को कई बार निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किए लेकिन नोटिस तामिल होने के बावजूद उसने निर्माण जारी रखा। इसे देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को इस निर्माण को सील करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार संजय कुमार के नेतृत्व में गई प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची उस वक्त भी भवन निर्माण का काम चल रहा था। अधिकारियों ने काम रुकवाकर मजदूरों को वहां से जाने को कहा। बाद में निर्माण को सील करके वहां सूचना भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की टीम में तहसीलदार संजय कुमार, पटवारी महेंद्र कैड़ा और कुछ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। यह भी बता दें कि पड़ोस के लोगों ने भी बीते दिनों जिलाधिकारी, मंडलायुक्त के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल में भी इस बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निर्माणाधीन भवन के परिसर में बनाए गए टैंकों का पानी रिसकर उनके घर को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed