{"_id":"6186d2e3a6e6d51f6e2579af","slug":"aditi-and-lakshya-in-semifinal-almora-news-hld4437394110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदिति के समीफाइनल में पहुंचने पर अल्मोड़ा में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिति के समीफाइनल में पहुंचने पर अल्मोड़ा में खुशी
विज्ञापन
शटलर अदिति भट्ट।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हायलो ओपन में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। इसके साथ ही उनका पदक के लिए भी स्थान पक्का हो गया है।
जर्मनी सारवकेन में दो से सात नवंबर तक आयोजित हायलो ओपन में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्वॉर्टर फाइनल में लक्ष्य ने अपने प्रतिद्वंद्वी थाईलैंड के कुनलाऊत विटिड्सन को कड़े संघर्ष में 21-18, 12-21 और 21-19 से हराकर पहली बार सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में स्थान बनाया है। लक्ष्य के अलावा भारतीय टीम से श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला सिंगापुर के लो किन येव से होगा, इन्हें लक्ष्य ने पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन में हराया था। लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी आदि ने खुशी जताई है।
हंगेरियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अदिति
अल्मोड़ा। 46वीं विक्टर एफजेड फोर्त्जा हंगेरियन इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2021 में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
बुडाओर्स हंगरी में तीन से सात नवंबर तक प्रतियोगिता जारी है। क्वार्टर फाइनल में अदिति ने थाईलैंड की सिरदा रुंग्पिबुंसोपित को सीधे सेटों में आसानी से 21-14 और 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अदिति की टक्कर हमवतन खिलाड़ी तान्या हेमंत से होगी। अदिति ने पिछले महीने उबर कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी आदि ने बधाई दी है।