फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Activist accused of threatening to Pandekota Ukrand

पांडेकोटा में उक्रांद कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप

Wed, 08 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 08 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रानीखेत विस क्षेत्र से उक्रांद प्रत्याशी दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रताप शाही ने पांडेकोटा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों पर उनके मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर उन्होंने यहां राजस्व पुलिस को दी है। मामले से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने यहां एसडीएम कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया और एसडीएम को लिखित शिकायत भी दी है।

तहरीर में शाही ने कहा है कि उनके मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता बसंत बल्लभ पांडे मंगलवार की देर शाम पांडेकोटा गांव में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत जैंती गांव निवासी मुकेश बिष्ट और पंकज पांडे जबरन भिड़ने लगे। गाली गलौच और अभद्रता पर उतर आए। यही नहीं आरोपियों ने उसे गाड़ी से खींचने का प्रयास किया और चेतावनी दी कि दोबारा गांव में प्रचार किया तो गाड़ी तोड़ देेंगे। घटना को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने बुधवार को प्रत्याशी प्रताप शाही के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया और एसडीएम रजा अब्बास से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed