जमीन पर कब्जे का आरोप, धरने पर बैठा सेवानिवृत्त कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी बची सिंह अधिकारी ने विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के पुत्र पर चीनीखान में उसकी भूमि पर नाजायज निर्माण करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन उक्त व्यक्ति अथवा उसके परिवार के अन्य लोग वहां नहीं आए। बाद में एडीएम केएस टोलिया ने भी धरने पर बैठे व्यक्ति से वार्ता की और मौके पर जमीन की नाप कराने की बात कही, लेकिन वह व्यक्ति नापजोख कराने के लिए भी राजी नहीं हुआ। एडीएम का कहना था कि इस व्यक्ति ने खुद जमीन पर कब्जा किया है।
कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त कर्मचारी बची सिंह अधिकारी अपने दो पुत्रों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और धरने पर बैठ गया। उसका आरोप था कि विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के पुत्र विनोद चौहान द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। ऐतराज करने पर विधायक पुत्र द्वारा धमकी दी जा रही है। इस व्यक्ति के धरने पर बैठने के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश के लिए मौके पर पहुंच गई। बाद में एडीएम केएस टोलिया ने धरने पर बैठे बची सिंह अधिकारी से वार्ता की।
उस व्यक्ति का आरोप था कि विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के पुत्र द्वारा उसकी जमीन पर नाजायज निर्माण कराया जा रहा है और विधायक के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उसने निर्माण कार्य रोकने की मांग की। इस पर एडीएम केएस टोलिया ने धरने पर बैठे बची सिंह अधिकारी से कहा कि प्रशासन इस मामले में किसी के दबाव में काम नहीं कर रहा है उन्होंने बची सिंह से मौके पर चलकर सामने पैमाइश कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बची सिंह चाहे तो खुद अपने स्तर से अमीन लाकर राजस्व कर्मियों के सामने पैमाइश करा सकता है, लेकिन वह व्यक्ति इसके लिए भी राजी नहीं हुआ। बाद में निर्माण कार्य रोके जाने की जानकारी मिलने के बाद उसने धरना स्थगित कर दिया।
दूसरी तरफ एक अन्य व्यक्ति हर सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बची सिंह पर उसकी आठ मुट्ठी (आधी नाली) भूमि पर कब्जा करके रातों रात निर्माण करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने मांग की है। इधर विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के पुत्र विनोद चौहान ने धमकी के आरोपों को निराधार बताते हुए उल्टा उक्त व्यक्ति पर नाजायज निर्माण करने का आरोप लगाया है।
इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया है कि बची सिंह अधिकारी की शिकायत के बाद तहसीलदार खुशबू पांडे के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची लेकिन बची सिंह अपने सामने पैमाइश कराने के बजाय धरने पर बैठ गया। उन्होंने बताया कि मौके पर की गई नापजोख से पता लगा है कि इस व्यक्ति के नाम पर 16 मुट्ठी जमीन है, लेकिन उसने 28 मुट्ठी पर कब्जा किया है। इसके बावजूद वह किसी की बात नहीं समझ पा रहा है। एसडीएम ने कहा कि यह विवाद पूरी तरह सिविल कोर्ट के दायरे में आता है।