फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   accused arrested for gang rape

सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 10:58 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 17 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
accused arrested for gang rape
सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : amar ujala

तहसील के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। पांच में से तीन आरोपी  दो दिन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि एक आरोपी ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के पांच लोगों द्वारा पिछले एक साल से दुराचार किया जा रहा था। जिसमें गांव के दो सगे भाई, पिता-पुत्र और एक अधेड़ शामिल था। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई थी। जिसके बाद उसे चार दिन पहले जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्रसव पीड़ा के बाद सात माह का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 12 जून को अमर उजाला में प्रकाशित इस खबर के बाद जिलाधिकारी ने रेगुलर पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस टीम गठित करने के साथ ही मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष को सौंपी। इसी दौरान चार दिन पूर्व 13 जून को पांच से एक आरोपी चंदन राम आत्महत्या कर ली थी। शनिवार 15 जून को थानाध्यक्ष श्वेता नेगी के नेतृत्व में तीनों आरोपियों महेंद्र कुमार, राजन राम और पंकज आर्य को धारा 376 और पीॅक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर सोमवार को महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी के नेतृत्व में चौथे आरोपी मनोज को एनटीडी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इधर महिला थाना पुलिस द्वारा घटना के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed