फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accident in Construction Sight

Almora News: सोमेश्वर में निर्माणाधीन अस्पताल भवन की छत का गिरा ढांचा

Fri, 30 Aug 2024 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 30 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accident in Construction Sight
नहीं हुआ कोई नुकसान, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में बन रहे महिला उप जिला चिकित्सालय के पिछले भाग में बृहस्पतिवार की शाम लिंटर डालने के दौरान ढांचा गिर गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों में भी अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल घटना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए।

साेमेश्वर में इन दिनों पुराने चिकित्सालय के पास ही नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया कि ब्रिडकुल की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यहां लिंटर डालने का काम चल रहा था। तभी छत के लिए बनाया गया ढांचा भरभराकर गिर गया। इससे यहां अफरातफरी मच गई। कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की। इधर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा अस्पताल के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट-सोमेश्वर में निर्माणाधीन भवन के छत के बनाए गए ढांचे के गिरने की जानकारी मिली है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। -डाॅ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed