फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   abvp burns the poster

एबीवीपी ने फूंका पुतला, एनएसयूआई का अनशन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
abvp burns the poster
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तकरार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है और कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका है, जबकि एनएसयूआई ने पीएचडी भर्ती घोटाले के आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा है।
विज्ञापन

मंगलवार को परिसर में पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के सोमवार को कुछ लोगों का कॉलेज परिसर बंद करवाना गलत है। इससे शीतकालीन अवकाश के बाद दूर दूराज से पीएचडी और बीएड में प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों को वापस जाना पड़ा। उनका कहना है कि परिसर में निरंतर बढ़ रही अराजकता पर कॉलेज प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट के आदेशानुसार चिह्नित स्थानों पर ही धरना प्रदर्शन करने की इजाजत दी जाने की मांग की। इस संदर्भ में कुलपति को भी ज्ञापन दिया गया। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक कृष्णा नेगी, मनीष कनवाल, आशीष जोशी, अनुनय पांडे, निर्मल तड़ागी, दीपक उप्रेती, वरूण कपकोटी, नीरज बिष्ट आदि थे। इधर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन कॉलेज परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में भरत मेहरा और नितिन रावत सिंह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई माह बीत जाने के बाद भी पीएचडी गणित विषय प्रवेश परीक्षा में हुई धांधली में लिप्त लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विवि और कॉलेज प्रशासन की होगी। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर दीक्षांत कोरंगा, मयंक कोहली, संजू सिंह, विशाल साह, बाल विक्रम सिंह रावत, विपुल कार्की, राहुल खोलिया, अमित बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed