{"_id":"5e19ce918ebc3e881a4767f9","slug":"abvp-burns-effigy-of-leftist-organizations-almora-news-hld3691233160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका, नारेबाजी की
एससजे परिसर अल्मोड़ा में जेएनयू हिंसा मामले में वामपंथी संगठनों का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यक?
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में वामपंथी संगठनों द्वारा परिषद के कार्यकर्ताओं से की गई मारपीट, हिंसा के विरोध में शनिवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़ ने कहा की इस प्रकार की घटना बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि हिंसा का नेतृत्व अध्यक्ष आयुषी घोष द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा कि वामपंथी संगठन देश के अंदर अराजकता का माहौल बनाकर राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। यही लोग लगातार जेएनयू के अंदर हिंसा फैलाकर परिषद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन चंद्र जोशी ने कहा कि वामपंथी संगठनों के द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिषद को बदनाम करने की साजिश रची गई है। पुतला फूंकने वालों में जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे, ललित कनवाल, वरुण कपकोटी, कमल नेगी, आशीष जोशी, नवीन नैनवाल, ऋतिक पांडे, मनीष कनवाल, निशा बिष्ट, अनुनय पांडे, रेशमा पैनवाल, पूजा बिष्ट, हिमानी, दिशा बिष्ट, सचिन बनकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।