{"_id":"67daaaec80852cd6380517b5","slug":"a-youth-arrested-with-smack-in-almora-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल; ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल; ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था आरोपी
Wed, 19 Mar 2025 05:00 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 19 Mar 2025 05:00 PM IST
सार
अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस लोधिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निहाल सिद्दिकी निवासी जोशीखोली, राजपुरा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कोतवाली अल्मोड़ा में उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक हल्द्वानी से ला रहा था। वह स्वयं भी नशे का आदी है और स्मैक को ऊंचे दामों पर बेच कर मुनाफा कमाने के फिराक में है। तस्करी मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन