फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A youth arrested with leopard skin in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में तेंदुए की खाल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
A youth arrested with leopard skin in Almora
अल्मोड़ा। पुलिस को वन्य जीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने तेंदुए की खाल और उसके अंगों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाल और अंगों को तराई पहुंचाकर इन्हें ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी के सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी ने बीते बुधवार को सोमेश्वर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोसी सड़क पर दौलाघट के पास एक युवक नंद किशोर (28) निवासी फल्याटी, बागेश्वर की तलाशी ली गई। उसके बैग से तेंदुए की खाल, दांत और नाखून बरामद हुए। खाल की लंबाई 160 सेंटीमीटर व चौड़ाई 58 सेंटीमीटर आंकी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसएसपी रचिता जुयाल ने इस कामयाबी में शामिल थानाध्यक्ष सोमेश्वर, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, कांस्टेबल पवन थ्वाल, गोपाल गिरी, सूरज सिंह और राकेश भट्ट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को मारकर उसकी खाल निकालकर इसे यहां तक पहुंचाना अकेले युवक का काम नहीं हो सकता। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि अल्मोड़ा में चार साल पूर्व भी तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय बाद फिर से यहां पुलिस को वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांस में जहर मिलाकर उतारा तेंदुए को मौत के घाट
अल्मोड़ा। गिरफ्तार हुए नंद किशोर ने पूछताछ में बताया कि उसके गृह क्षेत्र में तेंदुए काफी अधिक संख्या में पाए जाते हैं। आए दिन वे भोजन के लिए मवेशियों को मारते हैं। जंगल में तेंदुए के हमले में मृत जानवर के मांस में उसने जहर मिला दिया था जिससे तेंदुए की मौत हो गई। तब उसने उसकी खाल, दांत और नाखून उतार लिए जिसे वह तराई बेचने ले जा रहा था लेकिन बागेश्वर से अल्मोड़ा पहुंचते ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed