फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A week's time given to the administration, warning of agitation

गर्भवती की मौत के मामले की हो मजिस्ट्रेटी जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
A week's time given to the administration, warning of agitation
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे दो बच्चों की मौत के मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम के पेशकार जगदीश नेगी को ज्ञापन सौंपकर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि हालत बिगड़ने पर 28 जून को देवायल निवासी गर्भवती मंजू देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह को स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया। अस्पताल में न महिला को सही इलाज नहीं मिला और ना ही डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया। उसे रामनगर रेफर कर दिया गया, जहां ले जाने के लिए उसे 108 एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं हुई। परिजन महिला को निजी वाहन से रामनगर ले गए। रामनगर से महिला केा हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय 29 जून को मंजू और उसके गर्भ में पल रहे दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने सप्ताह भर के भीतर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की संस्तुति करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। वहां नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, हरीश बंगाली, बालम सिंह, भगत सिंह रावत, बीएस बंगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed