फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A leopard entered a house in Chami almora and injured a woman

Leopard Attack: तेंदुए ने घर में घुसकर महिला को किया घायल, सिर पर पंजा मारने से हुई जख्मी; परिवार में दहशत

Wed, 13 Aug 2025 02:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

चामी ग्राम पंचायत के नगाड़ तोक में तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर महिला के सिर पर पंजे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। 

विज्ञापन
A leopard entered a house in Chami almora and injured a woman
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लाॅक के गांवों में तेंदुए की दहशत है। चामी ग्राम पंचायत के नगाड़ तोक में तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर महिला के सिर पर पंजे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

बीते नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रात में खाना खाने के बाद विशन दत्त पांडेय, उनकी पत्नी हेमा पांडेय और पुत्र पवन पांडेय टीवी देख रहे थे। इस दौरान अचानक कमरे में तेंदुआ घुस गया और उसने हेमा देवी के सिर पर पंजे से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे जिसके बाद तेंदुआ भाग गया।

विज्ञापन

घायल हेमा पांडे को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धौलादेवी लेकर पहुंचेपहुंचाया। यहां महिला का उपचार किया गया। बताया गया कि महिला के सिर पर पंजे से गहरे जख्म हो गए लेकिन टांके नहीं लगे हैं। महिला रोज पीएचसी धौलादेवी पहुंचकर इंजेक्शन लगवा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लाक के कई गांवों में दिख रहा है तेंदुआ
धौलादेवी ब्लाॅक के ग्वाड़, भनटोक, चामी, मैच्यून, तोली, मेलकांडे सहित अन्य गांवों में लगातार तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि मानसूनकाल में उनके गांवों में लगातार तेंदुआ दिख रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और महिलाएं चारा लाने के लिए खेतों में नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।

तेंदुए के दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है। तेंदुए के हमले में घायल महिला अब ठीक है। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों के आसपास झाड़ियों को साफ करें और तेंदुए के दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें।


- आशुतोष जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, जागेश्वर रेंज।

बंदर के हमले में बुजुर्ग जख्मी
बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र में बंदरों की दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को मटेना गांव में नंदाबल्लभ पांडेय (64) अपने घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान बंदर का झुंड वहां आ गया। उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो एक बंदर ने झपट कर उन्हें घायल कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी बैजनाथ लाए जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed