फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A huge tree fell on the roof of a house and on the road in Makedi.

Almora News: मकेड़ी में मकान की छत और रास्ते पर गिरा विशालकाय पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A huge tree fell on the roof of a house and on the road in Makedi.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में खराब मौसम के बीच सुबह धारानौला-मकेड़ी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक ग्रामीण के मकान और मुख्य मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिर गया जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को सुचारू कराया।
शनिवार सुबह करीब 8:07 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि धारानौला-मकेड़ी के पास एक बहुत बड़ा पेड़ गिर गया है। इससे मार्ग और आवासीय भवन को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस रेस्क्यू और राहत यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। भारी-भरकम पेड़ गिरने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। मकान को भी भारी क्षति पहुंचने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

फायर सर्विस रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए वुडन कटर (लकड़ी काटने वाली मशीन) की सहायता पेड़ को काटकर सुरक्षित तरीके से हटाया जिससे भुवन जोशी के मकान को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। इसके साथ ही ग्रामीणों के लिए अवरुद्ध पड़े मार्ग को भी साफ कर आवागमन के लिए सुचारू किया। वहां पार्षद राहुल जोशी, किशन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन बडोला, बबीता जोशी, पूजा थापा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed