फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A glimpse of culture will be seen on the walls of the Faculty of Visual Arts

Almora News: दृश्य कला संकाय की दीवारों पर दिखेगी संस्कृति की झलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of culture will be seen on the walls of the Faculty of Visual Arts
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के दृश्य कला संकाय को नए स्वरूप में लाने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द संकाय परिसर की दीवारों में अजंता, अजंता, एलोरा की गुफाओं के चित्रों के साथ ही कुमाऊंनी संस्कृति की झलक नजर आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संकाय सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे एक अनूठी पहल बताते हुए विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। संकाय सौंदर्यीकरण अभियान के तहत दो महीने तक 250 छात्र-छात्राएं परिसर की दीवारों में चित्र उकेर कर अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन

वहीं इस कदम से पूरे परिसर में दृश्य कला संकाय को विशेष पहचान मिलेगी। विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्या ने बताया कि परिसर में आधुनिक कलाओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दीवारों में पत्थर की आकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके साथ ही भवन के भीतर लियोनार्डो दा विंची, राफेल, माइकल एंजेलो, जैक्सन पोलक, पाब्लो पिकासो जैसे विश्व के प्रसिद्ध चित्रकारों के चित्र स्थापित किए जाएंगे।

इसके अलावा राजा रवि वर्मा, अमृता शेर-गिल, जैमिनी रॉय जैसे भारतीय चित्रकारों और उत्तराखंड के पांच प्रसिद्ध चित्रकारों को यहां स्थान दी जाएंगी। यहां परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed