फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A fire broke out in the forest near Manaskhand Science Centre.

Almora News: मानसखंड विज्ञान केंद्र के समीप जंगल में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the forest near Manaskhand Science Centre.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- सोमेश्वर एसएच पर स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र के समीप के जंगल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि जंगल में धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन


शनिवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों बिना देर के आग बुझाने में जुट गई। आग सड़क से कुछ ही दूर कच्चे रास्ते पर फैलने लगी। टीम ने पत्तेदार टहनियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम में ओम प्रकाश, मुकेश सिंह, मोहम्मद अशरफ, इंदु मेहता, भावना, बबीता शामिल रहीं।
विज्ञापन



शिखरकोट के जंगल से दिन भर उठता रहा धुआं
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लगातार वन जल रहे हैं। विगत दिनों छतीना और गरुड़ क्षेत्र के वनों में आग लगी थी। शनिवार को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती शिखरकोट के जंगल में दिनभर आग लगी रही। जंगल से भारी मात्रा में धुआं उठता रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सर्दियों में वनों में होने वाली घास और चारा पत्ती पर पशुपालक निर्भर रहते हैं। उन्हें आग से काफी नुकसान हो रहा है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि इन दिनों जंगलों में कंट्रोल बर्निंग शुरू की गई है। कर्मचारियों की मौजूदगी में वनों में जमा पिरूल और घास को सुरक्षित तरीके से जलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed